आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लगाया गया कैप,योजनाओं की दी गई जानकारी

आजमगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार विकासखंड मुहम्मदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत आवक व सिरसाल में कैंप का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास,शौचालय, किसान सम्मान निधि,राशन,स्वास्थ्य ,बाल विकास पुष्टाहार, आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।कैम्प में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमा शरण पांडेय ने कहा कि सरकार द्वारा गांव में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए कैम्प लगाकर सरकार की योजनाओं एवं सुविधाओं को जानकारी दी गई। जिसका उद्देश्य है ग्रामीण जनता जागरुक हो, और सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुहम्मदपुर डॉ आर के मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के तरफ से संचालित सभी योजनाएं आयुष्मान कार्ड, टीवी की जांच ,महिलाओं के प्रसव की सुविधा, महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण तथा नसबंदी आदि विषयों पर जानकारी दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से एडीओ आई एस वी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,ग्राम प्रधान जाहिद खान,मो शाहिद, ग्राम विकास अधिकारी रामचंद्र राम ,बीसीपीएम अवधेश गुप्ता ,सुनील आदि लोग उपस्थित थे।



