आजमगढ़:जहरीले सांप के काटने से छात्र की मौत,

Azamgarh news:घर में ही सांप ने डंसा, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई छात्र की मौत

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हुसेपुर गांव निवासी प्रशांत यादव 15 वर्ष पुत्र अरविंद यादव की जहरीले सांप काटने से बुधवार की देर रात्रि मृत्यु हो गई मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहरा मच गया और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी प्रशांत यादव 15 वर्ष पुत्र अरविंद यादव बुधवार की सुबह घर पर था उसी समय उसे घर में ही एक जहरीले सर्प ने काट लिया परिवार के लोगों को जानकारी होते ही आनन फानन में इलाज के लिए उसे लेकर गए जहां इलाज के दौरान देर रात्रि उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया माता रंजना यादव समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक प्रशांत यादव ब्राइट फ्यूचर स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button