आजमगढ़:पुलिस ने गोकशी करने वाले अफसर अली उर्फ बबलू उर्फ राज व सहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Azamgarh news:Azamgarh: Police arrested Afsar Ali alias Bablu alias Raj and Sahabuddin who were involved in cow slaughter and sent them to jail

रिपोर्ट: डॉक्टर अरविंद

मित्तुपुर पवई /आजमगढ़ । पवई थाना क्षेत्र के ग्राम चकिया एवं थाना जैतपुर जिला अम्बेडकरनगर के बार्डर पर शेहरी पुलिया के नीचे मझूई नदी में प्रतिबन्धित पशु के कुछ अवशेष फेक गए मामले में अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया था । विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तों 1.जलालुद्दीन उर्फ लंगड़ पुत्र अख्तर, निवासी ग्राम सोहगूपुर घोसियाना थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर 2. अफसर अली उर्फ बबलू उर्फ राज पुत्र मजहर अली उर्फ अजहर अली निवासी ग्राम सोहगूपुर घोसियाना थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर 3.सहाबुद्दीन पुत्र गुलाम नबी निवासी ग्राम सोहगूपुर घोसियाना थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर का नाम प्रकाश में आया, आज दिनांक 06.08.25 को उ0नि0 श्रीकेश यादव मय हमराह तथा उ0नि0 सुर्लभ पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तों अफसर अली उर्फ बबलू उर्फ राज पुत्र मजहर अली उर्फ अजहर अली निवासी ग्राम सोहगूपुर घोसियाना थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर व दूसरा सहाबुद्दीन पुत्र गुलाम नबी निवासी ग्राम सोहगूपुर घोसियाना थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर को गोरखपुर लिंक एक्सप्रे-वे चकिया अण्डरपास के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पूछताछ के दौरान

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मै और मेरे साथ मेरे गांव के जलालुद्दीन उर्फ लंगड़ पुत्र अख्तर अली तथा शहाबुद्दीन पुत्र गुलाम अली मिलकर चोरी छिपे आवारा घूमने वाली पशुओं को सूनसान स्थान देखकर काट देते है, और काटे गये पशुओं के चमड़े को लेकर हम लोग चले जाते हैं व अन्य अवशेष को किसी बोरे या बोरी में भर कर आसपास कही फेंक देते हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button