Azamgarh :पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी की नाबालिग पुत्री को प्रदीप गोड़ पुत्र कमला गोड़ निवासी चकरुल्ला थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। काफी खोजबीन के पश्चात लड़की का पता नही चलने पर वादी द्वारा दिनांक 21.01.25 को थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/25 धारा 87,137(2) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवचना के क्रम में पीड़िता के बयान, मेडिकल व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) BNS व 3/4 पास्को एक्ट की बढोत्तरी किया गया।
आज गुरुवार को उ0नि0 मो0 शमशाद खाँ मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त प्रदीप गौड़ पुत्र कमला गौड़ निवासी चकखैरूल्ला पोस्ट मोलनापुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ उम्र लगभग 20 वर्ष को शिवली समय करीब सुबह 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



