Azamgarh news:बीआरसी कार्यालय के पास बना आंगनबाड़ी केंद्र 6 माह से बंद,गंदगी से घिरा परिसर
Azamgarh:Anganwadi center built near BRC office is closed for 6 months, premises surrounded by dirt

जहानागंज (आजमगढ़), 29 अगस्त:स्थानीय बीआरसी कार्यालय के ठीक बगल में लाखों रुपए की लागत से बना आंगनबाड़ी केंद्र पिछले छह महीनों से बंद पड़ा है। केंद्र बंद रहने से चारों ओर गंदगी और खरपतवार का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआती तीन–चार महीनों तक यहां बच्चों की पढ़ाई और पोषण संबंधी गतिविधियां हुईं, लेकिन उसके बाद से केंद्र पूरी तरह बंद है।केंद्र की दूरी बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय से मात्र आधा किलोमीटर है, फिर भी किसी अधिकारी या सुपरवाइजर ने अब तक इसकी सुध नहीं ली। अभिभावकों का कहना है कि केंद्र बंद रहने से छोटे बच्चों की पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, पोषण आहार वितरण और स्वास्थ्य परामर्श प्रभावित हो रहे हैं।नवागत सीडीपीओ निरूपा वर्मा ने बताया कि वे अवकाश पर हैं, लौटते ही केंद्र बंद होने की जांच कराई जाएगी। वहीं ग्रामीणों की मांग है कि केंद्र को तुरंत खोला जाए, परिसर की सफाई और मरम्मत कराई जाए तथा सेविका-सहायिका की तैनाती के साथ गतिविधियों को नियमित किया जाए।सरकार की प्राथमिकता में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन और बच्चों को पोषण व शिक्षा देना शामिल है, लेकिन जहानागंज का यह बंद केंद्र योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर रहा है।



