Azamgarh news:सड़क किनारे मिला राजगीर का शव, हत्या आशंका ,जांच में जुटी पुलिस

Rajgir's body found on the roadside, murder suspected, police engaged in investigation

नरसिंह

पवई( आजमगढ़ ) : पवई थाना के ओरिल के नोनरा गांव में सड़क के किनारे राजगीर का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। राजगीर घर से काम पर जाने के लिए निकला था। सूचना मिलने पर सीओ फूलपुर सहित पवई पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुटी रही। मौके पर फॉरेन्सिक टीम ने पहुँचकर साक्ष्य संकलन किया ।ओरिल नोनरा राम सिंह चौहान 40 पुत्र चरित्तर निवासी ओरिल नोनरा राजगीर का काम करता था। रविवार की सुबह लगभग 8:30 बजे घर से काम के लिए निकला। इस बीच दोपहर लगभग 12:30 बजे घर पर सूचना मिली कि राम सिंह घर से लगभग एक किमी पूरब अंबारी ओरिल मार्ग के किनारे गिरे हुए हैं। आनन फानन में अंबारी के निजी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। राजगीर के सीने और पैर में छाले पड़ने के साथ ही चमड़ा उचड़ गया था। लेकिन उसके कपड़ों पर कोई खरोच तक नहीं थी। ग्रामीणों के अनुसार राजगीर शराब पीता था। गांव में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ग्रामीण राजगीर की हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार पत्नी से भी उसका अनबन रहता था । वर्तमान समय मे उसकी पत्नी दवा कराने के लिए मायके गयी हई थी। घटना की सूचना पर वह भी रोते हुए घर पहुँची।मौके पर सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह, एसओ पवई प्रदीप मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे थे। राजगीर 3 बहन और 2 भाई थे। वह भाइयो में सबसे बड़े थे। दुखद घटना पर माता राजकुमारी, पत्नी ऊषा देवी सहित बेटियों रंजना चौहान 25 ,अंजू चौहान 20 वर्ष ,रंजू चौहान 18 वर्ष एवं बेटों आकाश चौहान 17 एवं विकास चौहान 16 वर्ष का रो रो कर बुरा हाल था। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुचकर साक्ष्य संकलन भी किया। टीम ने घटना स्थल की जांच किया।युवक के सीने और पैर पर कई जगह छाले पड़ने के कारण चमड़ा उचड़ गया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। फॉरेन्सिक टीम का सहयोग लिया गया है । फॉरेन्सिक टीम , पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button