Azamgarh news:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक
Women were made aware under Mission Shakti campaign

पवई (आजमगढ़) महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक करने के लिए गुरुवार को क्षेत्र के कछरा गांव में महिला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के निर्देशन में थाना क्षेत्र में महिला बीट अधिकारी सक्रिय हैं। महिला बीट अधिकारी गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर रही हैं। वे शक्ति दीदी के रूप में महिलाओं और छात्राओं से जुड़कर उन्हें सशक्त और सुरक्षित माहौल प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। अभियान के दौरान महिला कां. पूजा पांडेय विनीता मणि त्रिपाठी,सुमन कुमारी थद्वारा महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। जिनमें वूमेन पावर लाइन – 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा – 112, एंबुलेंस सेवा – 108, चाइल्ड लाइन – 1098, स्वास्थ्य सेवा – 102, महिला हेल्पलाइन – 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 और साइबर हेल्पलाइन – 1930 शामिल हैं। वहीं महिला कां. विनीता मणि द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, गुड टच – बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।



