Deoria news:विश्व के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की मनाई गई जयंती

Celebrated the birth anniversary of Lord Vishwakarma, the architect of the world.

बरहज देवरिया।महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री माननीय श्री कमलेश पासवान जी एवं जिलाधिकारी महोदया श्रीमती दिव्या मित्तल जी के गरिमामयी उपस्थिति में

विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती है भगवान विश्वकर्मा विश्व के शिल्पकार हैं आगे उन्होंने कहा कि भारत के महान शिल्पी प्रधानमंत्री मोदी जी भी भारत को अपने कार्यों से गति प्रदान कर रहे हैं एक नवीन भारत एक उज्जवल भारत एक भव्य भारत मोदी जी के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीर्घायु होने की प्रार्थना भगवान से की इस अवसर पर
भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी श्री संजय सिंह एडवोकेट, पप्पू मिश्र जी, नीरज शाही जी, नरेंद्र मिश्र जी, अंगद तिवारी , निखिल सिंह जी राजा, रामजी सिंह जी, मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्त, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी जी, अशुतोषजी, गोविन्द जी, विजय,अशोक सोनकर रामनिवास उपाध्याय, गजेंद्र शुक्ला, विजय सिंह रिंकू ,अभयानंद तिवारी, स्वास्थ्य कर्मी , प्रशासनिक अधिकारियों एवं तमाम कर्मचारियों सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में अपने युग पुरुष महान नेता का आज लाइव टेलीकास्ट प्रसारण सुना गया, जिससे विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button