Azamgarh :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कोतवाली थाना अंतर्गत वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त आकाश यादव पुत्र विजय यादव साकिन ग्राम बलरामपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ जो कि लक्ष्मी मेडिकल हाल के पीछे यादव बस्ती बलरामपुर थाना कोतवाली आजमगढ़ अपने मौसी-मौसा के साथ रहता है द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ शारीरिक संबंध बनाया गया जिसके वादिनी के एक 04 माह की बच्ची भी है। अभियुक्त द्वारा वादिनी की बच्ची को कई बार मारने की भी कोशिश की गयी व अब शादी से इंकार किया जा रहा है। जिसके आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 444/25 धारा 69 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
आज बुधवार को व0उ0नि0 दल प्रताप सिंह, मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आकाश यादव पुत्र विजय यादव ग्राम मकबूलपुर भोर्रा थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ़ हाल पता नाना का घर बहद ग्राम हाफिजपुर थाना कोतवाली नगर जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष को समय करीब 13.10 बजे बावली मोड बागेश्वरी चौराहा के पास, भंवरनाथ रोड पर कुलदीप गुटका पान की दुकान के पास से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button