Deoria news:देवरिया नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारी की हुई मौत शव को, रखकर परिवार वालों ने किया हंगामा
Municipal outsourcing employee dies
देवरिया।देवरिया नगर पालिका में राम नक्षत्र चौरसिया 55,निवासी पकौली थाना सुरौली देवरिया नगर पालिका में आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे 6 अगस्त को रुद्रपुर रोड पर काम करते समय चोटिल हो गए थे जिनका उपचार पीजीआई में चल रहा था उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई है परिवार के लोगों द्वारा उनके शव को नगर पालिका में रखकर हंगामा कर रहे हैं
लोगों का कहना है कि उपचार में नगर पालिका प्रशासन की तरफ से किसी तरह का कोई भी सहयोग नहीं किया गया लोगों की मांग है कि उनके परिवार को मुआवजा दिया जाए साथ ही नगर पालिका में नौकरी दी जाए जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह को इसकी सूचना मिलते ही अधिशासी अधिकारी के साथ मृतक आउटसोर्सिंग के परिजनों से मिलकर तत्काल ₹100000 की सहायता राशि प्रदान की



