Deoria news:अब्दुल कलाम वेलफेयर समिति द्वारा प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
Talents honored by Abdul Kalam Welfare Society
देवरिया । प्रतिभाओं को शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा जब सम्मानित किया जाता है तो उनकी प्रतिभा और निखरकर सामने आती है ।अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी बैतालपुर के सौजन्य से स्वर्गीय श्वेता प्रजापति के स्मृति में सामान्य ज्ञान, हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका आज पुरस्कार वितरण किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक धनेश कुमार रहें जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । सामान्य ज्ञान में प्रथम स्थान सोनी पटेल का रहा, चित्रकला में प्रथम स्थान तारा पटेल का रहा और हस्तलेखन में ज्योति भारती का प्रथम स्थान रहा।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों के अंदर छुपे प्रतिभा को निखारने के लिए किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रजनीश पटेल ने कहा कि हर बच्चा प्रतिभावान है सिर्फ हमे इनकी प्रतिभा को तराशने की जरूरत है।



