Deoria news:भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर समाजसेवी श्याम सुंदर जायसवाल ने किया रक्तदान
Social worker Shyamsunder Jaiswal donated blood on the birthday of India's successful Prime Minister Narendra Modi.
देवरिया।नगर पालिका परिषद के सभागार में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र देव मोदी जी के जन्मदिन पर विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर के इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल के पति समाजसेवी श्याम सुंदर जायसवाल ने रक्तदान करते हुए कहा कि समाज के लिए किसी के प्राणों की रक्षा के लिए यह रक्त उपयोग में आवे इससे मुझे अद्भुत सुख की अनुभूति होगी मेरा उद्देश्य है गरीबों की सेवा करना इस विचारधारा से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर आज मैं रक्तदान कर रहा हूं।
रक्तदान शिविर के साथ है केक काटकर लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन मनाया इस अवसर पर डॉक्टर आलोक कुमार सिंह राजदीप राजदीप राजू विपिन रिजवान ब्लड बैंक टीम द्वारा रक्तदान कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर राजेश जायसवाल, संतोष गहमरी, राजन पाठक, आकाश जायसवाल ,आनंद जायसवाल, काली पांडे सहित विभिन्न लोगों द्वारा रक्तदान कर ने क कार्य में अपना योगदान दिया।



