Deoria news:शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं सत् चंडी महायज्ञ होगा प्रारंभ
बरहज,देवरिया।बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर भलुअनी में, शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं सत चंडी महायज्ञ का शुभ आरंभ होगा जिसके मुख्य अजमान अतरवासी देवी, एवं राम प्रीत यादव होंगे यज्ञाचार्य पंडित अंबरीश पांडे ने बताया कि 22,सितंबर से ग्राम सिंहपुर में नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना एवं यज्ञ का आयोजन किया गया है प्रथम दिन कलश की शोभायात्रा निकाली जाएगी उसके बाद प्रतिदिन कार्यक्रम होते रहेंगे यज्ञ के दूसरे दिन मंडप में देवताओं का आवाहन पूजन होगा अगले दिन कम कुटीर और जिलाअधिवास न्यास औषधि स्नान का कार्यक्रम होगा उसके बाद प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा साथी अन्य वस्त्र फल फूल द्रव्य से 29 सितंबर को मां दुर्गा के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना का कार्यक्रम होगा यज्ञ के दौरान भागवत कथा भी होगी कथा के विकास वीरेंद्र तिवारी रहेंगे यज्ञ का संचालन, श्री शत्रुघ्न दास जी महाराज द्वारा किया जाएगा।



