Azamgarh news:मिशन शक्ति अभियान के तहत बच्चों की जागरूकता के लिए एक शैक्षिक संगोष्ठी का किया गया आयोजन
An educational seminar was organized for the awareness of children under Mission Shakti Abhiyan

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज अंतर्गत शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटवध कौतुक बिलरियागंज आजमगढ के प्रांगण में शान द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाक्टर सपना प्रवक्ता गृह विज्ञान तथा डॉक्टर संजय कुमार यादव प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज जगदीश यादव उपस्थित रहे। बच्चों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने बताया कि आज के समय में बच्चियों को सशक्त स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। इस पर वर्तमान सरकार भी गंभीर रूप से मंथन कर रही है। कोई भी देश पूर्ण विकसित तभी कहा जाएगा जब हमारी 50% बच्चियों की भागीदारी सरकारी नौकरी, प्राइवेट क्षेत्र, उद्योग तथा राजनीति में रहेगी तभी अपना देश विकसित राष्ट्र हो पाएगा। क्योंकि यह गाड़ी के दो पहिए हैं अगर एक भी पहिए सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं तो गाड़ी सही ढंग से नहीं चल पाएगी। इसलिए बच्चियों को खुद सशक्त बनकर अपने स्वावलंबन के साथ आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का लाभ लेते हुए समाज में बराबरी का दर्जा विस्थापित करना होगा। शासन की नीतियों के तहत इसी विद्यालय से दो बच्चियों नेहा और गुंजा ने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी का पद भार लिया था। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चियों को काफी जागरूक किया गया। इस मौके पर अन्य अतिथियों में सर्व राम बदन यादव एस आर जी, महेंद्र पुरी अध्यक्ष शीशकमल यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, सुधीर निगम, राजू कन्नौजिया, प्रतिक्षा सिंह, गरिमा यादव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार की स्टाफ प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुमुद लता सिंह, रीना अग्रवाल तथा ज्ञान शंकर राय सहायक अध्यापक द्वारा किया गया।



