Azamgarh news:स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा उपयोग देश हित में – अशोक सिंह
More use of indigenous goods in the interest of the country - Ashok Singh

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़:कोयलसा ब्लॉक सभागार में
भारतीय जनता पार्टी लालगंज द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान किए जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उपस्थित रहे,पूरे देश में आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है lकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा भारत आज आत्मनिर्भर भी है और समर्थवान भी अगर भारत के इस स्थिति को बनाए रखना है तो हमें स्वदेशी वस्तु का उपयोग करना ही होगा विदेशी वस्तुओ का ज्यादा उपयोग देश की अर्थव्यवस्था के लिए उचित नहीं है lकार्यक्रम की अध्यक्षता लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर एवं संचालन महामंत्री हरीश तिवारी ने ने किया इस अवसर पर हनुमंत सिंह, अभिषेक सिंह,पंकज राय, अजय यादव, दिलीप, राजवीर, सुनील सिंह, चंदजीत, सहित जिला पदधिकारी एवं मण्डल अध्यक्षगण उपस्थित रहे l



