Mau News पंठाकुरदयालस्मारक पंगिरिजाशंकर संगीत विद्यालय के छात्र के शिक्षक बनने पर हुआ स्वागत।

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

घोसी मऊ।घोसी कस्बा में संचालित पंडितठाकुरदयालस्मारक पंडितगिरिजाशंकरसंगीत विद्यालय के प्रशिक्षु रहे भावनपुर निवासी राजेंद्र नाथ पांडेय के सुपुत्र प्रवीण पांडेय का चयन संगीत अध्यापक के लिए मध्यप्रदेश शिक्षा चयन आयोग द्वारा किया गया है इससे संगीत विद्यालय के प्रशिक्षुओं के साथ साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर हैं प्रवीण पांडेय ने इसका श्रेय माता पिता के साथ साथ गुरु राजीव चौबे व बलवंत सिंह व बड़े भाई सोनू पांडेय को दिया। विद्यालय के प्रबंधक राजीव चौबे संरक्षक बलवंत सिंह व विद्यालय के प्रशिक्षुओं ने प्रवीण को माला पहनाकर तथा मीठा खिलाकर सम्मानित किया प्रबंधक राजीव चौबे ने कहा कि अगर लक्ष्य को निर्धारित कर परिश्रम किया जाय तो सफलता निश्चित मिलती हैं अंकित पांडेय पांडेय, रुपेश सिंह,डॉक्टर ब्यास जी,राजेश जी,कादिर हुसैन,एख़लाक बावला ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button