आजमगढ़ शहर कोतवाली परिसर में हुआ बीजेपी कार्यकर्ताओं में हुआ गाली गलौज मंत्री के कार्यक्रम में जमकर चले लात घूंसे

सुत्रो ने बताया कोतवाली में भी दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट

आजमगढ़। कोतवाली नेहरू हाल में प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रम में भाजपा के दो गुटों के बीच आपस में जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय हुई जब मंत्री अनिल राजभर आजमगढ़ के नेहरू हॉल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे इसी बीच गाड़ी आगे पीछे करने के साथ मंच पर चढ़ने को लेकर गुटबाजी से जूझ रही भाजपा में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।एक पक्ष में जहां एक तरफ से भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री अमन श्रीवास्तव हैं। जिन्हें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का संरक्षण प्राप्त है। जबकि दूसरे पक्ष निखिल राय हैं जो भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह टीम से जुड़े हुए हैं। दो पक्ष में एक पक्ष भाजपा के जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की तरफ का बताया जा रहा है। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली है। जहां कोतवाली में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर ली जा रही थी वहीं कोतवाली पर शहर में भी दोनों पक्ष एक बार फिर से आपस में भिड़ गए। वही मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा लालगंज के पूर्व जिला अध्यक्ष सूरत प्रकाश श्रीवास्तव अपनी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए हैं। कोतवाली में हुई मारपीट की घटना को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स को कोतवाली में तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button