आजमगढ़:पार्टी दो गुटों में भिड़ंत,प्रभारी मंत्री अनिल राजभर के कार्यक्रम से पहले जमकर हुई मारपीट

Two factions clashed in Azamgarh party, with a fierce fight breaking out before the program of Minister in-charge Anil Rajbhar.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के दो गुटों के बीच जोरदार मारपीट का मामला सामने आया। यह विवाद उस समय हुआ जब प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और आजमगढ़ जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर नेहरू हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, मंत्री के काफिले के प्रवेश से ठीक पहले गाड़ियों को आगे-पीछे करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो समूहों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई।बताया जा रहा है कि एक पक्ष में अमन श्रीवास्तव, जो भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री हैं, जबकि दूसरे पक्ष में निखिल राय, जो जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह के करीबी माने जाते हैं। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प इतनी बढ़ गई कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लाया।
घटना के बाद पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। कार्यक्रम निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू हुआ, जिसमें प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने भाग लिया।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों गुटों केको बीच पिछले कुछ समय से राजनीतिक वर्चस्व की खींचतान चल रही है, जो सोमवार को खुले टकराव में बदल गई। मामला कोतवाली तक पहुंचा पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button