Azamgarh news :चोरी के सामान के साथ 02 गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ 02 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मुबारकपुर थाना अंतर्गत कूकुड़ी पुर गांव निवासी सहर्ष राय पुत्र सुनील कुमार राय द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 03/04.09.2025 की रात्रि मे विद्यालय ऑफिस का ताला तोड़कर आलमारी मे रखी 5 पीस टैबलेट व बैग में रखे विद्यालय के कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज को अज्ञात चोरो द्वारा चुरा लिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 399/2025 धारा 305/331(4) BNS पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव द्वारा प्रचलित है।
 दिनांक 12.07.2025 को वादी मुकदमा गुड्डू राम पुत्र जद्दू राम ग्राम बोहना सेमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 10.07.2025 को रात्रि मे वादी धान की रोपाई करने ट्यूबेल पर गया हुआ था कि अज्ञात चोरो द्वारा घर मे घुस कर घर मे रखे बक्से का ताला तोड़कर बक्से मे रखे दो सोने का मंगलसूत्र, एक अंगूठी, कील, नथुनी, एवं चादी की पैजनी, पायल, ककनी, हाथ की मेंहदी,किलिफ, दो जोड़ी मीना एवं दो हजार रूपये नकद चुरा लिये जाने के सम्बन्ध मे थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 230/2025 धारा 305/331(4) BNS बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना उ0नि0 विनय कुमार द्वारा प्रचलित है।
दिनांक 06.10.2025 को प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशि मौलि पाण्डेय के निर्देशन मे उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल के साथ भटौरा अण्ड़र पास पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि 02 व्यक्ति गजहड़ा मोड़ पर खड़े होकर आ जा रहे राह गिरों को चोरी छुपे चोरी का टेबलेट व कुछ जेवर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है जिनके पास अवैध शस्त्र भी है यदि शीघ्रता की जाए तो पकडा जा सकता है। उक्त सूचना के आधार 02 अभियुक्त क्रमशः- 1. पंकज गुप्ता पुत्र भीम प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम फरीदपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र 35 वर्ष 2. अभय गौड़ उर् बहादुर गौड़ पुत्र महेंद्र गौड़ निवासी ग्राम फरीदपुर थाना थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र 21 वर्ष को मौके पर ही एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया। दोनो अभियुक्तगणों के कब्जे से एक एक अदद .315 बोर व एक एक कारतूस .315 बोर की बरामदगी की गयी। अभियुक्तगणों के कब्जे/निशांदेही पर पांच अदद टेबलेट, एक अदद बैग ,एक अदद लोहे की राड, एक अदद हथौड़ा ,एक अदद वायर कटर, तीन अदद चार्जर, एक नग मंगलसूत्र पीली धातु, एक नग अंगूठी पीली धातु, दो जोड़ी मीना सफेद धातु, एक जोड़ी किलिफ सफेद धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, दो हजार रूपये की बरामदगी की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button