आजमगढ़ में रहस्यमय ढंग से गायब हुआ कारोबारी, बाइक मिली पर सुराग गायब पोखरियों में उतरे गोताखोर
Businessman mysteriously vanishes in Azamgarh; bike found but clues missing; divers plunge into ponds

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ शहर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए मोबिल ऑयल कारोबारी रवि अग्रवाल का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने सोमवार को उनकी तलाश में दिनभर सघन अभियान चलाया, मगर नतीजा शून्य रहा।
कोलघाट और कंधरापुर थाना क्षेत्रों के बीच के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, वहीं उस जगह के आसपास जहाँ उनकी बाइक बरामद हुई थी दोनों पोखरियों में गोताखोरों को उतारकर तलाशी ली गई। यहां तक कि झाड़ियों को जेसीबी से हटवाया गया, लेकिन व्यापारी का कोई पता नहीं चल सका। इससे परिवारजन और व्यापारिक समुदाय में गहरी चिंता व्याप्त है।मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के सदावर्ती मोहल्ला निवासी रवि अग्रवाल का कोलघाट में भी मकान है। दास कांप्लेक्स में उनकी मोबिल ऑयल की दुकान स्थित है।रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी बाइक दुकान के बाहर खड़ी मिली, जबकि इससे पहले उन्होंने एक कर्मचारी को सप्लाई के लिए सामान दिया था और खुद दुकान बंद करके निकल गए थे।सीसीटीवी फुटेज में रवि अग्रवाल की बाइक करतालपुर बाईपास मार्ग पर जाती दिखी। बाद में वे कंधरापुर थाना क्षेत्र के मद्धोपुर में रविवार दोपहर 2:41 बजे कैमरे में नजर आए। लेकिन शाम करीब 5 बजे, मद्धोपुर में ही उनकी बाइक लावारिस हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस की खोज अब तक बेनतीजा रही।सूचना पाकर पहुंची कंधरापुर पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आसपास के इलाके की गहन तलाशी शुरू की। सड़क किनारे की दोनों पोखरियों में गोताखोरों को उतारा गया, जाल डाला गया और गहराई तक तलाश की गई, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।झाड़ियों को भी जेसीबी से साफ कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जो देर दोपहर तक जारी रहा। इसके बावजूद कारोबारी का कोई सुराग नहीं मिला।रवि अग्रवाल की रहस्यमय गुमशुदगी से परिजन व्याकुल हैं और व्यापारिक जगत में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।



