Azamgarh news:शारदीय पूर्णिमा मेले के पहले दिन मां दुर्गा का दर्शन कर लिए आर्शीवाद
On the first day of Sharadiya Purnima fair, blessings were sought by seeing Maa Durga.

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज (आजमगढ़ ) शारदीय पूर्णिमा के अवसर पर नगर पंचायत कटघर लालगंज में लगने वाले दो दिवसीय मेला पहले दिन हल्की बारिश के बाद सकुशल सम्पन्न। शारदीय पूर्णिमा के पहले दिन लालगंज में हल्की बारिश होने से जहा दुकानदारो को परेशानी हुई। वही मेला में आये बच्चों द्वारा गुब्बारा , सीटी , बासूरी , बन्दूक , बाइक , गाडी सहित अन्य खिलौना की खूब खरीदारी कर चाउमीन , मोमोज , बर्गर , पानी – पुडी , डोसा , ओडा पाव , जलेबी , इमरती , पकौडी के साथ – साथ झूला , चकरी , जम्पिंग झूला का आनन्द उठाए । नगर मे न्युस्टार क्लब , न्यू शिवा परिषद , सहारा कला , शिव शक्ति दल , नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति गोला बाजार , राष्ट्रीय युवा परिषद ताडीमाली गली , दुर्गा शक्ति क्लब भगवानपुर , आजाद हिंद क्लब , महा शक्ति दल , एकता युवा परिषद सहित कुल बाइस मूर्तियां स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया । सभी पाण्डालो मे भक्ति मय गीत गूंज रहे थे । मेले की सुरक्षा को देखते हुए सभी गलियों को बैरिकेटिंग करके बन्द कर दिया गया था।



