Azamgarh news :महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुए रामायण पाठ तो कहीं सुंदरकांड

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुए रामायण पाठ तो कहीं सुंदरकांड

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में राम जानकी मंदिर गुरूटोला आजमगढ़, हनुमान मंदिर बिलरियागंज, राम जानकी मंदिर मु0 पुराखिजिर मुबारकपुर, भैरव बाबा मंदिर महराजगंज, राम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा सरायमीर, दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय आश्रम निजामाबाद, हनुमान मंदिर हरिहरपुर एवं चन्द्रमा ऋषि आश्रम मुजफ्फरपुर आजमगढ़ में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ महर्षि बाल्मीकि जी की जयन्ती व रामायण पाठ का आयोजन किया गया।
महर्षि बाल्मीकि जयंती के अवसर पर उपरोक्त मंदिरों पर संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों द्वारा रामायण पाठ का भव्य आयोजन/प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विकासखंड अंतर्गत मंदिरों में बाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button