Azamgarh news :युवाओं को अनुशासित रहते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए प्रधानाचार्य रियाज अहमद

युवाओं को अनुशासित रहते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए प्रधानाचार्य रियाज अहमद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वावधान में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 06 व 07 अक्टूबर 2025 को फूलपुर ब्लॉक के न्यू कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल फूलपुर आजमगढ़ स्थित खेल मैदान में उत्साहपूर्वक रूप से किया जिसमे विकास खण्ड फूलपुर के जगदीशपुर सरायमीर माहुल अंबारी सहित विभिन्न ग्रामीण युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन चीफ डायरेक्टर मोहम्मद राजिक खान ने किया जिसके अंतर्गत सम्पन्न विभिन्न खेल विधाओं के पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिंसिपल रियाज अहमद एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अन्य वरिष्ट अध्यापिका/अध्यापकगढ़ आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरन्तर ईमानदारीपूर्वक प्रयत्नशील रहने की सीख दी और कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए प्रधानाचार्य रणविजय मिश्र नें युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन प्रदान किया और विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में अधिकतम सहभागिता हेतु भी प्रेरित किया। स्पोर्ट्स टीचर सौरभ यादव ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया इसके बाद सम्मानित मंच द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी, मेडल प्रमाण-पत्र व विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता अन्तर्गत कब्बडी दौड़ 200मीटर व 400 मीटर दौड़, लंबी कूद आदि विधाओं का आयोजन किया जा गया
। कब्बड़ी बालक वर्ग में डॉक्टर अब्दुल कलाम आजाद क्लब की टीम विजेता व भगत सिंह क्लब टीम उप-विजेता रही और बालिका वर्ग में सुभाष चंद्र बोस क्लब की टीम विजेता व उपविजेता रानी लक्ष्मी बाई रही। 200 मीटर बालिका दौड़ में श्रद्धा यादव प्रथम,
श्रुति द्वितीय व प्रिया यादव ने तृतीय स्थान व बालक वर्ग में प्रथम मोहम्मद आतिफ द्वितीय ऋतिक मोदनवाल तृतीय स्थान आर्यन यादव ने प्राप्त किया। वहीं लम्बी कूद में प्रथम अब्दुल वाहिद द्वितीय मोहम्मद सारिक व तृतीय स्थान नीरज ने प्राप्त किया बालिका वर्ग में शिवांगी यादव प्रथम गोल्डी यादव द्वितीय खुशी तृतीय स्थान रहा
कार्यक्रम आयोजक में मेरा युवा भारत खेल मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक बृजेश यादव ने किया एवं सैकड़ों युवा भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button