Deoria news, राम जन्म का मंचन देख झूम उठे दर्शक
श्री राम जन्म का मंचन देख झूम उठे दर्शक।
देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र केअंतर्गत ग्राम कटियारी में श्री नर्वदेश्वर नाथ महादेव रामलीला समिति कटियारी जिसकी स्थापना सन 1954 मे हुआ था, स्थापना कल से ही प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन होता चला आ रहा है जिसको गांव के लोगो द्वारा ही किया जाता है जिसमे आज भगवान श्री राम जी का जन्म उत्सव का मंचन किया गया जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी अद्वैत मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम की आरती उतार कर किया गया रामलीला के अध्यक्ष बिपिन तिवारी, विकास तिवारी,श्री सीता राम तिवारी, हरिसंगम तिवारी, विनोद तिवारी, सुरेश तिवारी आदि लोगो के विशेष सहयोग एवं मेहनत से हर साल सफल एवं ऐतिहासिक रामलीला का मंचन होता है कार्यक्रम के दौरान घनानंद तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, विकास तिवारी, सर्वेश तिवारी, अमरेंद्र मिश्र, त्रिगुणानंद तिवारी ,संपूर्णानंद ,राकेश तिवारी, विनोद तिवारी एवं क्षेत्रीय जनमानस के साथ-साथ समस्त ग्राम वासी, उपस्थित रहे।



