Deoria news:कान्हा गौशाला पर गोवर्धन पूजा का किया गया आयोजन
कान्हा गौशाला पर गोवर्धन पूजा का किया गया आयोजन।
देवरिया।
बरहज नगर पालिका के कान्हा गौशाला में आज गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया, जिसके गौ माता का पूजन-अर्चन किया गया तथा गौशाला के प्राकृतिक पेंट के प्लान्ट में कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल जी द्वारा गोवर्धन पूजा किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष , श्वेता जायसवाल के साथ अधिशासी अधिकारी श्रीमती निरुपमा प्रताप , डा• कनकलता जी (पशु चिकित्सक), नगर पालिका के सभी नियमित, संविदा एवं आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। अध्यक्ष द्वारा सभी के मंगल की कामना किया गया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों के लिए छठ पूजा हेतु सरयू नदी तट के घाटों पर नगर पालिका द्वारा किये जा रहे व्यवस्था का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया, जिसे सुनियोजित रूप से व्यवस्थित करने एवं यथाशीघ्र कार्य सम्पन्न करने हेतु सम्बन्धित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश द्वारा दिया।