Deoria news:आभूषण विक्रेता ने फेंका एसिड, महिला सहित कई झूलसे
आभूषण दुकानदार ने फेंका एसिड महिला समेत कई झूलसे
देवरिया।
मईल, थाना क्षेत्र के मईल चौराहे पर, एक आभूषण विक्रेता दुकानदार ने आभूषण साफ करने के लिए रखे एसिड ही फेंक दिया जिससे एक महिला और उसके भाई सहित कई लोग झुलस गए, उपचार के लिए चार लोगों को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जिसमें महिला और उसके भाई की स्थिति गंभीर है मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच कर रही है बताया जा रहा है कि महिला अपने आभूषण को बंधक रखी थी महिला का आरोप है कि रुपया देने के बाद भी दुकानदार आभूषण वापस नहीं कर रहा है।



