Deoria news, मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देवरिया।
बरहज पुलिस को मिला बड़ी सफलता
थाना क्षेत्र के पैना रोड़ स्थित एक दुकान के पास बुधवार की रात एक युवक ने बाजार करने आई महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपित युवक की पहचान टेनी उर्फ अफजल पुत्र मुहताफ, निवासी पटेल नगर पूर्वी के रूप में की। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित युवक को कुटी घाट से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लूटा हुआ मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया।
पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया और आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपित युवक को जेल भेजने दिया।



