गाजीपुर:रेल पटरी पार करते समय आई ट्रेन बाइक छोड़ बचाई जान लेकिन पुलिस ने किया अरेस्ट

रिपोर्ट:सुरेश चंद पांडे

गाज़ीपुर:आज दिनांक 16 .12.23 को रतनपुरा -इन्दारा के मध्य एक मोटरसाइकिल ट्रेन नंबर UP 54 AF 8862 की टक्कर 15111 (छपरा -वाराणसी इंटरसिटी) एक्सप्रेस से समय 7:30 बजे हो गई। उक्त मोटरसाइकिल को रेलवे ट्रैक पास करने के दौरान उक्त मोटरसाइकिल का चालक रेलवे ट्रैक पर ही मोटरसाइकिल छोड़कर के फरार हो गया जिससे उक्त घटना घटित हुई उक्त घटना के कारण घटनास्थल पर उक्त ट्रेन 20 मिनट तक विलंबित रही मौके पर उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव कांस्टेबल राम प्रकाश सिंह रेलवे सुरक्षा बल मऊ पहुंचे क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर पता राशि सुराग रस्सी के क्रम में उक्त मोटरसाइकिल के चालक जो उक्त घटना में सन्लीप्त था नाम लाल बिहारी पुत्र दीनानाथ निवासी इतौरा लकवा थाना हालदारपुर जिला मऊ उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ पर रेलवे एक्ट की धारा 147 एवं 153 के अंतर्गत मामले का पंजीकरण कराया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button