आज़मगढ़ में 1 नवम्बर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव व साइंस मेला
District level youth festival and science fair to be held in Azamgarh on November 1

आजमगढ़ 25 अक्टूबर(आर एन एस)जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी आजमगढ़ श्री सुल्तान सिंह ने बताया हैं कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (वी०बी०वाई०एल०डी०) 2026 के अन्तर्गत एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव व साइंस मेला का आयोजन दिनांक 01 नवम्बर, 2025 को प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज अतलस पोखरा आजमगढ़ में किया जाना है। जनपद स्तरीय युवा उत्सव में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं यथा-लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, कविता लेखन, पंेटिंग एवं इनोवेशन के अन्तर्गत साइंस मेला का आयोजन किया जाना है। लोकनृत्य में कैसेट डांस अमान्य है। जनपद स्तरीय युवा उत्सव में सभी विकास खण्डों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, शासकीय व अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थाओं तथा उपर्युक्त कार्य से जुड़ी हुई निजी संस्थाओं में सम्बन्धित विधाओं में निपुर्ण कलाकार जिनकी आयु 01 सितम्बर, 2025 को 15 से 29 वर्ष के मध्य हो, प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों/युवाओं को डलठींतंजच्वतजंस पंजीकरण कराना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकार/टीम दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 तक जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय चतुर्थ तल कक्ष सं0-405 विकास भवन आजमगढ़ में पंजीकरण करा सकते है।



