उप निरीक्षक प्रमोद सिंह का जौनपुर के लिए स्थानांतरण, अहरौला थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने दी सम्मानपूर्वक विदाई

Sub-Inspector Pramod Singh transferred to Jaunpur, Ahraula Police Station Chief Pradeep Kumar gave him a respectful farewell.

अहरौला (आजमगढ़)। थाना अहरौला में तैनात उप निरीक्षक प्रमोद सिंह का स्थानांतरण जौनपुर जिले के लिए होने पर आज बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार एवं समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।विदाई समारोह के दौरान थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि उप निरीक्षक प्रमोद सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत रखने, घटनाओं के खुलासे तथा जनता से सकारात्मक संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके शांत स्वभाव, व्यवहार कुशलता और कार्य के प्रति निष्ठा ने पुलिस टीम में एक अलग पहचान बनाई।इस मौके पर उप निरीक्षक प्रमोद सिंह ने भी सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अहरौला में तैनाती उनके लिए सुखद एवं यादगार रही। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों और पुलिस स्टाफ से उन्हें हमेशा सहयोग प्राप्त हुआ, जिसे वह जीवनभर नहीं भूलेंगे।अंत में थाना स्टाफ द्वारा स्मृति चिह्न भेंट वा माला पहनाकर उन्हें स्नेहपूर्ण विदाई दी गई। इस दौरान थाना परिसर में भावुक क्षण भी देखने को मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button