Azamgarh news:परमेश्वरपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
The 150th birth anniversary of Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel was celebrated with great pomp in Parameshwarpur.

रिपोर्ट चन्द्रेश यादव
Azamgarh:ग्राम पंचायत रुकमलपुर परमेश्वरपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर जी रहे। उन्होंने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद किस तरह से देशी रियासतों का भारत सरकार में विलय किया गया। आज हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करने का समय है। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान राम प्रसाद वर्मा एवं देवेंद्र वर्मा रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी देवी प्रसाद पाण्डेय ने लौह पुरुष के फौलादी विचारों को सबके सामने रखा और कहा कि आज युवा पीढ़ी को उनके विचारों से सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नंदना से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गणेश दत्त दूबे ने सरदार पटेल जी के उस दूरदर्शी सोच को सबके सामने रखा जिसके द्वारा आजाद भारत निरंतर प्रगति के पद पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज समाज में राष्ट्र विरोधी शक्तियां एक दूसरे को लड़ाने के लिए प्रयासरत हैं, अब समय आ गया है कि हम सबको सरदार पटेल जी के आदर्श को मानते हुए एकजुट होना होगा। कार्यक्रम में प्रधान चिश्तीपुर रामचेत, मनोज वर्मा, प्रधान हरिराम निषाद सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।



