Azamgarh news:धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, रन फ़ॉर युनिटी के माध्यम से राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश
Sardar Vallabhbhai Patel's 150th birth anniversary celebrated with great pomp, Run for Unity spreads message of national unity

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव
आजमगढ़:अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल परिसर में रन फॉर यूनिटी से हुई, जिसमें डॉक्टरों व समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित कर उपस्थित लोगों को एकता एवं राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश देते हैं। सरदार पटेल ने भारत को संगठित करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई और आज भी उनके विचार प्रेरणा देते हैं। डॉ. सिन्हा ने बताया कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। उन्होंने वकालत छोड़कर आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और स्वतंत्रता के बाद पहले गृह मंत्री के रूप में देश को एकजुट रखा। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि प्राप्त हुई।उन्होंने कहा कि आज देश को उनके मार्गदर्शन और सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन संजय मिश्र और राघव वर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अली हसन, डॉ. गुलाटी, एस.के. राय, राजन शर्मा, दिनेश पटेल, हेमन्त, पंकज पांडे, कौशल किशोर कनौजिया, अमित कश्यप, ज्ञान प्रकाश तिवारी, विपिन शुक्ला, विश्वजीत सिंह, यशपाल सिंह सहित समस्त स्टाफ और नर्सें मौजूद रहीं।



