Azamgarh news:चक्रवर्ती तूफान से तीन दिन से हो रही बारिश से किसानों का भारी नुकसान
Three days of rain caused by Cyclone Chakravarti has caused heavy losses to farmers.

लालगंज/आजमगढ़: चक्रवर्ती तूफान से तीन दिन से हो रही बारिश से किसानों का भारी नुकसान । बुवाई व कटाई के मौसम मे बारिश होने से जहां आलू चना मटर सरसों की बोए गये खेत मे पानी भर जाने से फसलो के बीज सड़ जायेंगे । किसानों को फिर से आलू चना मटर सरसों की बुवाई करनी पड़ेगी जिससे किसानों को दोबारा खर्च करना पड़ेगा वही धान की पकी हुई फसले हवा तेज हवा के कारण खेतो मे गिर रही है। वही धान की कटी हुई फसल पानी से निकाल कर किसान बाहर रख रहे है। विकास खण्ड लालगंज के अमिलिया, अछिछी, मई खरगपुर करियागोपालपुर सहित आदि गांव के किसानों ने बताया कि धान की कटी हुई फसल पानी मे डूबने से अंकुरित होने का डर बना रहा है। अंकुरित हो जाने पर सारा धन खराब हो जाएगा जिसका चावल नहीं बन सकता। सारा धान सड़ जाएगा। बंकटेश्वर राय ने बताया की ज्वादा बारिस होने से अब आलू की खेती पिछड जायेगी। बारिश होने के कारण सब्जियों की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है । बब्बन यादव ने बताया कि बारिस व तेज हवा के कारण धान की फसले खेतो मे गिर जाने से काफी नुकसान हो रहा है । बीरबल मौर्या ने बताया कि बारिस से धान व गेहूं की फसलो के नुकसान के साथ- साथ सब्जी खेती भी प्रभावित हो रही है। गोभी की अगली फसल मे फूल फटने लगे है जिससे गोभी की रोपाई करने वाले किसानो को भारी मात्रा मे नुकसान का सामना करना पड़ेगा ।



