Azamgarh news:कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वरना जेल भेज दूंगी,सीओ पत्नी पर पति का आरोप
If you follow the rules, I will think about it, otherwise I will send you to jail, husband's allegation against CO wife

आजमगढ़। पुलिस विभाग से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सदर क्षेत्र की सीओ (सर्किल ऑफिसर) आस्था जायसवाल पर उनके पति डॉ. सत्यम गुप्ता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. सत्यम, जो आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं, ने पत्नी पर मानसिक उत्पीड़न और धमकाने के आरोप लगाए हैं।डॉ. सत्यम का कहना है कि उनकी पत्नी उनसे बातचीत नहीं करतीं और संपर्क करने की कोशिश पर उन्हें जेल भेजने की धमकी देती हैं।जानकारी के अनुसार, जून 2023 में बलिया निवासी आस्था जायसवाल और डॉ. सत्यम का विवाह हुआ था। अप्रैल 2024 में दंपति को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। आरोप है कि बच्चे का नाम पति की सहमति के बिना “अथर्व गुप्ता” से बदलकर “अथर्व जायसवाल” कर दिया गया।डॉ. सत्यम का कहना है कि शादी के बाद उनकी पत्नी की विधिवत विदाई नहीं हुई और वह अलग रह रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीओ सदर ने उन्हें चेतावनी दी— “कायदे में रहोगे तो सोचूंगी, वरना जेल भेज दूंगी।इस संबंध में डॉ. सत्यम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ से शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है। बताया जा रहा है कि मार्च 2025 में उन्होंने तलाक के लिए आवेदन भी दिया था, जो अदालत में विचाराधीन है।



