Deoria news:मोक्ष का मार्ग दिखाती है अमर कथा किरण किशोरी

मोक्ष का मार्ग दिखाती है अमर कथा – किरन किशोरी
देवरिया।
बरहज : क्षेत्र के गड़ेर में चल रही श्रीराम कथा के दुसरे दिन माँ जालपा देवी मंदिर परिसर में शनिवार की रात कथा व्यास किरन किशोरी जी ने शिव पार्वती अमरत्व प्रसंग की कथा सुनाई कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए कथा व्यास ने कहा कि अमर कथा वह पवित्र कथा है जो भगवान शिव ने देवी पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताने के लिए सुनाई थी यह कथा भगवान शिव और पार्वती के बीच एक संवाद है जो मोक्ष का मार्ग दिखाती है अमरनाथ गुफा में शिव ने देवी पार्वती को यह ज्ञान दिया कथा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब पार्वती ने भगवान शिव से पूछा कि वे क्यो अमर हैं जबकि उन्हे बार बार मृत्यलोक में जन्म लेना पड़ता है इसके उत्तर में शिव ने पार्वती को अमर होने का ज्ञान देने का निश्चय किया तब भगवान शिव ने माता पार्वती को अमर होने की कथा सुनाई लेकिन पार्वती को नींद आ गई कथा के दौरान एक कबूतरो का जोड़ा वहाँ मौजूद था और उसने पूरी कथा सुन ली जब शिव ने कथा पूरी होने के बाद पार्वती के बजाय कबूतरो को सुना हुआ पाया तो वे क्रोधित हो गए कबूतरो ने क्षमा माँगते हुए कहा कि अगर उन्हे मारा गया तो अमर कथा झूठी कहलाएगी तव भगवान शिव प्रसंन होकर अमर पक्षी का वरदान दिया तभी से इन्हे सुख समृद्धि का प्रतिक माना जाता है दूसरे प्रसंग में श्रीराम कथा का बड़े ही मार्मिक चित्रण किया उन्होंने कहा कि मनुष्य को कलयुग में भवसागर पार करने का एकमात्र साधन श्रीराम कथा है यदि मनुष्य अपने जीवन में लेस मात्र भी श्रीराम कथा सुन ले तो वह भवसागर पार कर लिया इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि योगेश्वर शाही चुन्नू ;क्षेत्र पंचायत सदस्य शशिकान्त गुप्ता; अभिमन्यु शाही ऊर्फ बबलू; विजय उपाध्याय; रामइकबाल कुशवाहा; विशाल गुप्ता ;चन्द्रमणि सिंह भौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button