Deoria news:जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न।
देवरिया।
जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सोमवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने जिलेभर में मोंथा तूफान के कारण हुई बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए भारी नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। इसके बाद जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस के शक्ल में सुभाष चौक, सिविल लाइंस, कचहरी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जिलाधिकारी को सम्बोधित उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर उचित मुआवजे की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के किसान इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं, एक ओर खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह लोटपोट हो चुकी है, वहीं कटाई के बाद खेतों में छोड़ी गई फसलें बारिश में सड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आलू, मटर,हरी सब्जियां सहित सरसों की बुवाई करने वालों किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जमीन में पानी भरने से इन फसलों का अंकुरण भी असंभव हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि अपनी मेहनत से तैयार फसल को बर्बाद होते देख किसान टूट चुका है। पहले से ही खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं और बिजली की बढ़ती कीमतों से परेशान किसान अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद में आस लगाए बैठा है। लेकिन सरकार मौन है। श्री मल्ल ने उप जिलाधिकारी से मिलकर किसानों की बर्बाद हुई फसलों का सही मूल्यांकन कराकर जल्द मुआवजे की व्यवस्था की मांग किया है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को चाहिए कि गेहूं की बुवाई के मद्देनज़र किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, ताकि किसान दोबारा अपनी खेती शुरू कर सकें। कार्यक्रम में अरविन्द शाही, सुनील कुमार तिवारी,जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, दीनदयाल यादव, राजेश सिंह, डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय,आलोक त्रिपाठी राजन,शिव शंकर सिंह, रत्नेश मल्ल पिंटू, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह, सच्चिदानंद मिश्रा, कुलदीप सिंह यादव, शहनाज जफर, मधु शर्मा, गुड्डी दुबे, भोला तिवारी, रजनीश प्रसाद, विनोद दुबे, परमानंद प्रसाद, व्यास दुबे, प्रेम प्रजापति, बृजभान सिंह, सुनील द्विवेदी,रमेश कुशवाहा, अबुल हसन,शेषनाथ गोंड़,चन्द्रभान गुप्ता, मनीष रज्जक, भरत यादव,राशिद अंसारी, मीना,ध्रुव प्रसाद आर्य, मैनुद्दीन अंसारी, शेषनाथ ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button