गाजीपुर:अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार
मरदह गाजीपुर ।थाना मरदह पुलिस द्वारा 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 18.12.2023 को उ0नि0 अवधेश राय मय हमराह द्वारा पूर्वांचल अण्डरपास के नीचे वहद ग्राम हैदरगंज से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रदीप कुमार निवासी डोडसर थाना मरदह जनपद गाजीपुर उम्र 23 वर्ष को उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ समय करीब 04.30 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 215/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
पदीप कुमार पुत्र प्रभुनाथ राम निवासी डोडसर थाना मरदह जनपद गाजीपुर उम्र 23 वर्ष।बरामदगी हुई
01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा