Deoria news:पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेला का हुआ आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेला का हुआआयोजन।
देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के ग्राम परसिया चौबे में पं दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेला का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि काशिपति शुक्ल रहे।
गौ पुजा के साथ आरोग्य पशु मेला का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बरहज डा अजय कुमार जयसवाल ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया उन्होंने पशुपालकों को यह सलाह दी कि आप सभी पशुओं में हो रहे बीमारियों के लिए निश्चित तौर पर अस्पताल पहुंचे जिससे समय रहते उन्हें उपचार किया जा सके डॉक्टर कंचन लता ने पशुओं में हो रहे बीमारी एवं बचाव के उपाय बताएं सर्दियों के मौसम में पशु की देखभाल पर विस्तृत चर्चा की ।
पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक पांडे ने बताया की आलस्यपन सबसे बड़ा मनुष्य का शत्रु है उन्होंने कहा कि मनुष्य के पास अपनी पीड़ा बताने के लिए जुबान है वह अपनी बात कहता है और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाता है लेकिन पशु में यदि बीमारी की लक्षण दिखता है तो पशुपालक आलसीपन करने लगता है वह सोचता है ठंडी लग गई होगी या ज्यादा पशु चारा खा लिया है ऐसा कुछ नहीं होता है उन्होंने कहा कि यदि हम आलसीपन छोड़ेंगे तो सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ भी मिलेगा और हमें पशुधन से उन्नति होगी । उन्होंने पशु किसान क्रेडिट कार्ड पशु बीमा एवं डेरी संबंधित विस्तृत जानकारी दी मेला में कुल 180 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेन्द्र यादव, रामेश्वर, संतोष यादव के साथ अन्य पशुपालक मौजूद रहे।



