Deoria news:चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी अध्यक्ष एवं विंध्याचल सिंह बने मंत्री
चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी अध्यक्ष एवं विंध्याचल सिंह बने मंत्री ।
देवरिया।
उत्तर प्रदेश सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ जनपद देवरिया का द्विवार्षिक कार्यकारिणी के गठन की बैठक नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी देवरिया रतन कुमार की अध्यक्षता मे सदर विकास खण्ड सभागार में आज संपन्न हुआ। जिसमे चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष,विंध्याचल सिंह को मंत्री,धीरेन्द्र सागर को उपाध्यक्ष,अनिल कुमार चौबे को कोषाध्यक्ष,
अनारुल सिद्धिकी को सम्प्रेक्षक एवं राजेश राय को संरक्षक निर्वाचित किया गया।
चुनाव उपरांत नव निर्वाचित सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी ने कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत की हर समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।
बधाई देने वालो मे अजय दूबे,आनंद मणि, हरिपाल यादव, विनय पाण्डेय,रविशंकर मिश्र, सतीश शाही,शशिभूषण मिश्र,त्रयम्बक मणि, प्रवीण कुमार,संकटा प्रसाद शास्त्री,मानवेन्द्रशाह,शैलेन्द्र कुमार, दीनदयाल चौहान आदि शामिल रहे।



