Azamgarh news:आजमगढ़ में पारिवारिक कलह के चलते व्यक्ति ने ससुराल में फांसी लगाकर दी जान
A 50-year-old alcoholic man committed suicide by hanging himself due to family dispute.
निजामाबाद/आजमगढ़।पारिवारिक कलह में एक 50 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पटेल पुत्र स्व0 झबसी पटेल ग्राम सुरजनपुर थाना गंभीर पुर का निवासी था।आज सुबह गमछे की मदद से पेड़ से लटक कर बढ़या अपनी ससुराल में ही फांसी लगा लिया।घर के लोगों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।शराब पीने में उसने सुरजन पुर की सारी जायदाद बेच दी थी।उसकी ससुराल बढ़या थाना निजामाबाद थी। बढ़या में ससुराल के लोगों ने उसे घर बनवाकर दिया था।वह अपने ससुराल बढ़या में ही रहता था।वह कभी घर नहीं रहता था दो चार दिन घर आता था फिर कभी दिल्ली ,मुंबई चला जाता था क्योंकि वह शराब पीने का आदी था।मृतक दो भाई थे।मृतक की पत्नी और भाई बढ़या में ही रहते थे।मृतक घूम फिर कर रहता था।घर वाले गंभीर पुर की बेची हुई जमीन का पैसा मांग रहे थे इसी में परिवार में अनबन थी। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मृतक जमीन बेच कर सारा पैसा पी गया होगा और इसी कलह में उसने आत्महत्या कर लिया होगा।पुलिस अपने हिसाब से जांच पड़ताल कर रही है अब देखिए जांच में क्या होता है।



