Azamgarh news:सीएमओ डॉक्टर एनआर वर्मा ने हरैया सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, मचा रहा हड़कंप, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
CMO Dr NR Verma did surprise inspection of Haraiya CHC, stirred up, gave necessary guidelines

पटवध/आजमगढ़
आजमगढ़ जनपद के सीएमओ डॉक्टर एनआर वर्मा ने शनिवार दोपहर को हरैया सीएचसी का औचक निरीक्षण किया । सीएमओ के औचक निरीक्षण से हड़कंप की स्थिति मची रही । सभी कर्मचारियों की ड्यूटी रजिस्टर चेक किया वहीं केंद्र के परिसर के साफ-सफाई सहित अन्य पहलुओं का निरीक्षण किया । उसके बाद इमरजेंसी सेवाएं, दवा स्टॉक, टीबी मरीज कक्ष, आयुष टीकाकरण, औषधि प्रसव केंद्र, नेत्र परीक्षण, पैथोलॉजी जांच केंद्र एवं एक्स-रे मशीन कक्ष सहित आदि की विधिवत जांच पड़ताल की । वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर संतोष कुमार ने एक-एक बिंदुओं की जांच कराई । शनिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे सीएमओ डॉक्टर एनआर वर्मा ने बताया कि कुल संविदा कर्मी 25 है और रेगुलर ड्यूटी करने वाले कुछ लोग सेकंड सेंटर के नाते छुट्टी लिए हैं सभी बिंदुओं की जांच की गई है और संबंधितों को दिशा निर्देश दिए गए हैं । केंद्र अधीक्षक को दिशा निर्देश देते हुए जो भी कमियां है उसको शीघ्र पूरा करने के लिए कहा गया है जिससे शासन के निर्देशानुसार क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की हर जरूरी सेवाएं उपलब्ध हो सके ।



