Deoria news:मतदाता विशेष ग्रहण गहन निरीक्षण कार्यशाला को लेकर भाजपा की हुई बैठक
मतदाता विशेष गहन , पुननिरीक्षण कार्यशाला को लेकर भाजपा की हुई बैठक।
देवरिया।
भारतीय जनता पार्टी बरहज विधानसभा क्षेत्र की “मतदाता विशेष गहन पुनर्निरीक्षण कार्यशाला” यशस्वी विधायक श्री दीपक कुमार मिश्र शाका जी के निवास स्थल के श्रद्धेय स्वर्गीय पo दुर्गा प्रसाद मिश्र जी के सभागार बकुची मे सम्पन्न हुआ जिसमे मेरी तथा बरहज नगर मंडल के वरिष्ठ नेता/पदाधिकारी/कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रहीं।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष, BLO-2, मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह जी ने आग्रह किया कि — “हम सब यह संकल्प लें कि हमारे बूथ क्षेत्र का प्रत्येक योग्य नागरिक को मतदाता बनाने में सहयोग करेंगे और उसका नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज हो जाए यह प्रयास करेंगे।”
लोकतंत्र की सशक्त नींव, सशक्त मतदाता सूची में ही निहित होती है। अतः यह हम सभी का दायित्व है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रह जाए ॥
कार्यशाला को विधायक दीपक मिश्र शाका ने संबोधित करते हुए दिशा निर्देश दिया कि हम सभी मतदाता सूची का अवलोकन करें और उस पर अच्छे से कार्य करें।
जिला उपाध्यक्ष एवं इस कार्यशाला के विधानसभा समन्वयक संजय सिंह जी एडवोकेट , जिला उपाध्यक्ष एवं बरहज नगर मण्डल के प्रभारी आदरणीय श्री राजेश मिश्र जी एवं अभियान के संयोजक श्री अंगद तिवारी जी ने भी विषय को संबोधित किया।



