आजमगढ़:हत्या के प्रयास में वांछित 2 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 2 लोहे की राड बरामद

बरदह/आजमगढ़। दिनांक 20.12.2023 को उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त यशवन्त यादव पुत्र अरविन्द यादव ग्राम गोसड़ी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, शैलेन्द्र यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज आजमगढ को समय 10:15 बजे गोसड़ी गेट थाना दीदारगंज से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में बरदह थाने के उ0नि0 कमला सिंह यादव मय हमराह रहे।
जानकारी के मुताबिक दिनांक 19.12.2023 को वादी भागवनदास पुत्र तपेसर यादव निवासी ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि दिनांक 19.12.2023 की शाम चार बजे राकेश यादव पुत्र सरजू नाथ निवासी उपरोक्त व मै नरवे मेला देखकर वापस आपने घर आ रहा था जैसे हि नरवे मौड पर R.K मेडिकल स्टोर के सामने पहुचे पहले से ही घात लगये वैठ मेरे ही गाँव के यशवन्त यादव पुत्र अरविन्द यादव, शैलेन्द्र यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासीगण ग्राम गोसडी थाना दीदारगंज आपने हाथ मे लिए लोहे की राड से मेरे भतीजा को जान से मारने की नियत से बुरी तरह से मारने लगे जिससे उसके सिर पर गम्भीर चोटे आई तथा मौके पर ही बेहोस हो गया कि उक्त सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button