आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:ध्रुव सिंह उर्फ़ कुंटू सिंह और पत्नी बन्दना समेत चार पर गैंगस्टर में मुकदमा

आजमगढ़:डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को आजमगढ़ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के तहत हत्या, लूट, गैंगस्टर एवं अन्य गंभीर अपराधों के कुल 78 अभियोगों में नामजद एवं प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया, गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ़ कुंटू सिंह तथा अन्य तीन अपराधियों के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर विद्यालय प्रबन्धन पर कब्ज़ा करने की साज़िश में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।हत्या, लूट, गैंगस्टर एवं अन्य गंभीर अपराधों के कुल 78 अभियोगों तथा प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया गैंग लीडर ध्रुव सिंह ऊर्फ कुंटू सिंह व अन्य तीन अपराधियों के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर विद्यालय प्रबन्धन पर कब्ज़ा करने की साज़िश में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा पंजीकृत।
शुक्रवार को यादवेन्द्र पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ के प्रार्थना पत्र पर अभियुक्तों,ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र रुद्र प्रताप सिंह, निवासी छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर,बन्दना सिंह पत्नी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह, निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर, थाना जीयनपुर,,सुनील कुमार सिंह पुत्र तिर्थराज सिंह, निवासी ग्राम ताहिरपुर, थाना रौनापार,नरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र गोरखनाथ सिंह, निवासी ग्राम धरौली, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़। के विरुद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं 601/25 धारा 2ख(1) /3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986* पंजीकृत किया गया है । अभियुक्तों द्वारा अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु साजिश कर मैनेजिंग कमेटी श्रीकृष्ण पाठशाला (इण्टर कालेज) आजमगढ़ का प्रबन्धक बनने के लिये फर्जी एवं कूटरचित कागजात के आधार पर व फर्जी मुकदमें में फसाने तथा गाली गुप्ता देते हुये जान से मारने की धमकी जैसे आपराधिक कृत्य आर्थिक, भौतिक, दुनियाबी लाभ पाने के लिए करते है । जिसके सम्बन्ध में पूर्व में थाना कोतवाली पर *मु0अ0स0 155/23 धारा 420/467/468/471/504/506/120बी भादवि0* बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत है । जिसमें विवेचनोपरान्त आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया है ।अभियुक्तों द्वारा की गई गतिविधियाँ गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी कृत्य की श्रेणी में पाई गईं, जिसके आधार पर आज गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया,आजमगढ़ पुलिस संगठित अपराध, फर्जीवाड़ा तथा संस्थागत भ्रष्टाचार के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।*



