Azamgarh news:बाल दिवस पर विभिन्न जगह पर हुए कार्यक्रम
Programs held at various places on Children's Day

लालगंज/आजमगढ़ विकासखंड लालगंज के जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश स्कूल गोमती नगर खनियरा लालगंज को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त होने पर शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136 में जयंती के उपलक्ष में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की चेयर पर्सन सुश्री कुसुम सिंह प्रबंधक उमेश सिंह उर्फ जयशंकर व स्नेह लता सिंह ने जवाहरलाल नेहरू मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। विद्यालय में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बड़े उत्सुकता के साथ भाग लिया । बच्चों ने अपने भाषण कविता गीत के माध्यम से पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सुश्री कुसुम सिंह अध्यक्ष जी डी स्मृति शैक्षिक समिति आजमगढ़ ने कहा कि बच्चे बगीचे की कलियां की तरह है और उनका ध्यान से और प्यार से लालन पालन किया जाना चाहिए क्योंकि वह देश के भविष्य और कल के नागरिक हैं। विद्यालय पर कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने विभिन्न तरह के खेलों में अपना कौशल दिखाया। विद्यालय के उप प्रबंधक अभिजीत सिंह और अभिनव सिंह ने उनको पुरस्कारों से सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र मिश्रा और विवेक सिंह ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक नरेन्द्र कुमार त्रिपाठी,मान बहादुर,विनोद कुमार गुप्ता,सुनील कुमार मोदनवाल,प्रमोद कुमार, ममता राय, गरिमा सिंह, सुनीता यादव,रागिनी सिंह, बिना सिंह,पूजा सिंह,रेखा सिंह उपस्थित रहे! इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सिकरौरा व चंद्रमा राय ग्लोबल स्कूल में भी बाल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने कई तरह का स्टाल लगाकर लोगों को मनमोहित किया! सोशल पर किरण बाला राय नीरज राय नीति राय रजनीश सिन्हा स्वेता शुक्ला शाहिद तमाम लोग उपस्थित रहे।



