मुंबई:धोखादायक दीवार गिरने से दो घर क्षतिग्रस्त

मुंबई:कुर्ला 90 फिट रोड देवी चरण चाल क्र.5 समीप पंचदेव महाकाली मंदिर साकीनाका में रामदेव विश्वकर्मा व रमेश यादव के घर पर धोखादायक दिवार सरक कर गिर गया जिससे चांगदेव सोनावने सुनीता तिवारी का घर क्षतिग्रस्त हो गया और रोशन सिंह व बाबू बतेली के घर की दिवार क्रेक हो गयी है उन लोगो ने मनपा एल विभाग प्रशासन से अतिशीघ्र मदद की मांग की है..

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
कुर्ला। साकीनाका पोलिस थाना क्षेत्र के पंचदेव महाकाली मंदिर के समीप स्थित देवी चरण चाल क्र-5 में धोखादायक दिवार गिरने के कारण दो घर क्षतिग्रस्त और दो घर के दिवार क्रेक हो गया है। जानकारी के अनुसार,आज दोपहर मे साढ़े तीन बजे की यह घटना है ।आज दोपहर मे अचानक घर पर के बगल की दिवाल गिरने दो घर क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही घर के दिवाल दब कर नीचे चला गया है। वहीं उसके गैलेरी व छत भी फट गया है।घटना की जानकारी स्थानीय एल विभाग मनपा कुर्ला के अधिकारी व उपायुक्त हर्षद काले को स्थानिक सामाजिक कार्यकर्ता संजय तिवारी ने दी है। समाचार लिखे जाने तक एल विभाग मनपा के मुकादम पहुचकर औपचारिकता दिखाई है मगर मनपा प्रशासन द्वारा अब तक कोई मदद नही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button