Deoria news:बरस टीम 60 रनों पर समटि सोनू घाट टीम 152 रनों से मैच जीता
बरहज टीम 60 रनों पर सिमटी
-सोनू घाट ने 152 रनों से मैच जीता
देवरिया। सलेमपुर में मंगलवार को स्व. अश्विन चौरसिया मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच सोनू घाट और बरहज के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर के प्रधानाचार्य संतोष प्रसाद ने किया। सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर के तत्वावधान में आयोजित इस मुकाबले में सोनू घाट ने बरहज को 152 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनू घाट की टीम ने निर्धारित ओवरों में 212 रनों का विशाल लक्ष्य बरहज के सामने रखा। इसमें आर्यन ने शानदार 89 रन बनाए, जबकि अतुल ने 25 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बरहज की पूरी टीम 15वें ओवर में मात्र 60 रनों पर सिमट गई। सोनू घाट की ओर से आर्यन सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, वहीं निहाल ने भी 3 विकेट चटकाए।
इस दौरान कोच शैलेन्द्र प्रताप सिंह, मुरारी चरण जी, ज्ञान चंद जी, राकेश सिंह, मिक्कू सिंह, मलखान सिंह, युवा जोश संगठन के अमित पांडेय, अर्जुन दुबे जी, गौतम जी, सोनू घाट के कोच सुनील त्रिपाठी जी और बरहज के कोच तारकेश्वर जी सहित विद्यालय के स्टाफ और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



