Azamgarh news :आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर स्थित दो सकरी पुलियाओं पर जीयनपुर कोतवाल प्रभारी व यातायात आजमगढ़ प्रभारी में लगवाए रिफ्लेक्टर स्ट्रिप
आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग पर स्थित दो सकरी पुलियाओं पर जीयनपुर कोतवाल प्रभारी व यातायात आजमगढ़ प्रभारी में लगवाए रिफ्लेक्टर स्ट्रिप

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
यातायात माह नवंबर 2025 के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु आजमगढ़–दोहरीघाट रोड (NH-128C) पर स्थित संकरी पुलियाओं पर रिफ्लेक्टर स्ट्रिप लगवाए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में दिनांक 19.11.2025 को थानाध्यक्ष जीयनपुर तथा यातायात पुलिस आजमगढ़ द्वारा जीयनपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली—
लाटघाट स्थित पुरानी सरजू नदी पुलिया
बगही डाड़ पुलिया (नियर वेदान्ता स्कूल)
इन दोनों संकरी पुलियाओं पर रिफ्लेक्टर स्ट्रिप लगवाने की कार्रवाई की गई। रिफ्लेक्टर स्ट्रिप लगने से पुलिया रात्रि के समय दूर से ही स्पष्ट दिखने लगेगी, जिससे वाहन चालकों को सतर्कता बरतने में सुविधा होगी और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं में प्रभावी कमी आएगी।
विदित हो कि NH-128C (आजमगढ़–दोहरीघाट रोड) जनपद की दुर्घटना-प्रवण सड़कों में से एक है। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, भारत सरकार के सहयोग से सड़क इंजीनियरिंग सुधार एवं प्रवर्तन को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा विशेष कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
जनपद पुलिस सड़क सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है तथा आमजन से भी सुरक्षित व जिम्मेदार यातायात सुनिश्चित करने हेतु नियमों का पालन करने की अपील करती है।



