Azamgarh News: जीयनपुर व कंधरापुर में सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर और कंधरापुर थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पहला हादसा: जीयनपुर में वृद्ध की मौत
जीयनपुर थाना क्षेत्र के चौको खुर्द गांव के 65 वर्षीय एक्कम राम सुबह करीब 9 बजे चाय पीकर घर लौट रहे थे। तभी बभनौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लाटघाट–नरहन मार्ग पर करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। उनकी मांग थी कि तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की जाए और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। बाद में अजमतगढ़ के प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू ने समझाकर जाम समाप्त कराया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा हादसा: कंधरापुर में बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत
शुक्रवार शाम करीब 5 बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी–कंधरापुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी।
महराजगंज विद्युत उपकेंद्र में संविदा लाइनमैन राजनाथ सिंह (50), निवासी कम्हेनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके सहकर्मी जितेंद्र प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के अनुसार दोनों ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे कि तभी हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button