आजमगढ़:एक किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आजामगढ़:मेहनाजपुर पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को थाना के उ0नि0 फूलचन्द यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनिल सिंह पुत्र स्व0 टप्पे सिंह निवासी ग्राम नरायनपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ को जियापुर पुल से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 258/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मेहनाजपुर पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button